महिला दिवस पर नारी शक्ति का खेल मैदान में प्रदर्शन – रेवती रमण कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

सूरजपुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय रेवती रमण पी.जी. कॉलेज सूरजपुर में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिका एवं महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बैडमिंटन, कबड्डी, रस्साकशी, शतरंज एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाती संत सिंह, श्री राजेश तिवारी, श्री राहुल निराज, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडेय, श्री मनी बग्गा, डॉ. रश्मि पांडेय, डॉ. अखिलेश पांडेय, श्रीमती माया धु्रव, श्रीमती सुनैना जायसवाल, श्री सीमांचल त्रिपाठी, श्री सहदेव रवि, श्री भास्कर यादव, श्री बालेंद्र साहू एवं श्रीमती समीरा केरकेट्टा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के परिणामों में बैडमिंटन विधा में कृति ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय एवं सुनैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पी.जी. कॉलेज की टीम विजेता रही जबकि पचीरा की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी में भी पी.जी. कॉलेज की टीम ने बाजी मारी और सरस्वतीपुर की टीम उपविजेता रही। शतरंज में श्रेया ने प्रथम, सुरभि ने द्वितीय एवं अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में सीतल प्रथम, सीमा सिंह द्वितीय एवं शांति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं, वहीं 200 मीटर दौड़ में सीतल ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया, कुमकुम पैकरा द्वितीय एवं सृष्टि टंडन तृतीय स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *