भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न 🇮🇳

अंबिकापुर, सरगुजा — आज भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत, सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगे की शान के साथ यात्रा में देशभक्ति के नारों से शहर की गलियां गूंज उठीं। नेताओं ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, संस्कृति, इतिहास और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना को हमेशा जीवित रखने का आह्वान किया।

इस यात्रा ने लोगों में देशभक्ति की ऊर्जा भर दी और तिरंगे के सम्मान में सबने अपनी आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *