सादगी की मिसाल बनीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेत में धान का थहरा उखाड़ते आईं नजर

सरगुजा/छत्तीसगढ़।
राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक बार फिर अपनी सादगी और धरातल से जुड़े व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे खुद खेत में जाकर धान का थहरा (नरई/खरपतवार) उखाड़ते नजर आ रही हैं। ग्रामीण वेशभूषा में मंत्रीजी को ऐसे कार्य करते देख स्थानीय लोग हैरान भी हुए और प्रसन्न भी।

यह दृश्य ना केवल उनकी मेहनत और कर्मठता को दर्शाता है बल्कि इस बात की भी गवाही देता है कि वे ज़मीन से जुड़ी नेता हैं। खेतों में काम करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी इस सादगी की खूब सराहना कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि “ऐसे नेता ही सच्चे जनप्रतिनिधि होते हैं जो जनता के बीच जाकर उनकी तरह जीवन जीते हैं।”

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता हो, इससे पहले भी वे कई बार आम जनता के बीच जाकर जनजीवन में शामिल होती रही हैं। जनता और कार्यकर्ताओं में उनके इस व्यवहार से एक सकारात्मक संदेश गया है कि असली नेतृत्व वही होता है जो हर स्तर पर अपने लोगों के साथ खड़ा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *