सूरजपुर पुलिस द्वारा नवीन कानूनों पर आयोजित प्रशिक्षण सत्र संपन्न, प्रशासनिक अधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

नवीन कानून पीड़ितों को न्याय दिलाने की राह को आसान बनाता है- कलेक्टर सूरजपुर।

सूरजपुर। जिले की पुलिस के द्वारा जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन कानूनों की बारीकियों से अवगत कराने 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम हॉल में किया जिसका शुक्रवार, 20 जून 2025 को समापन हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया है और सभी प्रशिक्षणार्थियों को नशे से दूर रहने एवं नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत् सम्पर्क कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित का संकल्प दिलाया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि नवीन कानूनों की जानकारी हमें न केवल अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने में मदद करती है, बल्कि यह हमें एक सुरक्षित और न्यायसंगत समाज के निर्माण में भी सक्रिय रूप से भाग लेने में सक्षम बनाती है और नए कानून पीड़ितों को न्याय दिलाने की राह को आसान बनाता है।


प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर कलेक्टर सूरजपुर श्री एस.जयवर्धन ने कहा कि नवीन कानूनों की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये कानून हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करते हैं, और समाज में व्यवस्था बनाए रखने में मदद करते हैं। नए कानूनों के बारे में जानकर, सभी अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं, अपने कर्तव्यों को समझ सकते हैं, और न्याय प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। हम अपने बच्चों और साथियों को कहते है कि कानून की जानकारी रखे इसके लिए हमें खुद भी जागरूक रहकर नए कानूनों से अवगत होना होगा। उन्होंने प्रशासन के सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन कानूनों का प्रशिक्षण दिलाने पुलिस की इस मुहिम की सराहना की।
अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *