रायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मा तिहार के अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान राज्य के कई मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की रंगत साफ दिखाई दी, जहां मांदर और ढोल की थाप पर मुख्यमंत्री स्वयं को रोक नहीं सके और मंच पर कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाया।
कर्मा तिहार आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है, जिसे प्रकृति और करमा देव की पूजा के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और लोककला के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। मंत्रीगणों ने भी मांदर बजाकर और नृत्य कर उत्सव में सहभागिता निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मा तिहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।
विष्णु देव साय के साथ कर्मा तिहार में गूंजा मांदर, मंत्रीगणों संग झूमे
