नाबालिक की हत्या मामले में आरोपी निकला चचेरा भाई, थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर। दिनांक 11.02.2026 के शाम करीब 5 बजे प्रार्थी मंगलूराम पण्डो निवासी महोरा के बडा लडका 14 वर्षीय लालसाय के मोबाईल नम्बर से इसके साला मंगलसाय के मोबाईल पर कोई अज्ञात व्यक्ति फोन कर बताया कि लालसाय का हत्या हो गया है वह गहुआ भादा जंगल में पड़ा हुआ है तब अन्य लोगों के साथ मौके पर जाकर लालसाय को खोजने लगे पता नहीं चला एवं अंधेरा होने से वापस घर आ गए दूसरे दिन दिनांक 12.02.2026 को गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर गहुंआ भादा जंगल में खोजबीन किए तो उसका शव गहुंआ भादा जंगल से पुल भादा की ओर जाने वाली पगडण्डी रास्ता किनारे मृत पडा हुआ गले में चोट लगा मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला में चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया है, इसका जमीन बंटवारा को लेकर विवाद बड़े भाई से चल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना प्रेमनगर पुलिस ने विवेचना दौरान संदेही देवसाय पण्डो उर्फ देवान पिता महाबली पण्डो उम्र 28 वर्ष ग्राम महोरा, खेखरानाला को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि मंगलू व लालसाय से जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ उसी समय से दोनों को मारने की ताक में था कि दिनांक 11.02.2026 को यह अपने निर्माणाधीन मकान के पास झाला में था उसी समय चचेरा भाई लालसाय अपने घर के पीछे बाडी में निकला जिसे यह अपने झाला में बुलाया और जमीन विवाद को लेकर वाद विवाद किया और लालसाय से बात करते हुए अपने 3 वर्ष के बच्चे को लेकर नदी में नहलाने ले गया साथ में टांगी रखा था।


बच्चे को नहलाने के बाद लालसाय से विवाद बढ़ने पर लालसाय को पुल भादा जंगल में ले जाकर टांगी से गले में प्रहार कर दिया तब लालसाय वहां गिर गया और इसी दौरान उसका मोबाईल भी वहीं गिर गया तब लालसाय वहां से उठकर भागा और गहुंआ भादा के आकर गिर गया जहां पुनः टांगी से गले में प्रहार कर दिया और वहीं से लालसाय के मोबाईल से उसके मामा मंगलसाय को फोन किया और मोबाईल व सीम को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के पश्चात् एवं दूसरे दिन भी सभी के साथ मृतक को खोजने गया था। आरोपी के निशानदेही पर मृतक का की-पैड मोबाईल व टूटा हुआ सीम, मोबाईल का बैट्री व घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है।
कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, विनय किस्पोट्टा, आरक्षक सत्यम सिंह, दीपक यादव, हरिशदास, नागेन्द्र राजवाड़े, गोरेश्वर सिंह, राजू उईके व महिला आरक्षक सिंधू कुजूर सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *