सूरजपुर// विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में दिनांक 03 से 04 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 03 फरवरी 2026 को जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) के बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जबकि 04 फरवरी 2026 को सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयु) के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरणअध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर श्रीमति स्वाति संत सिंह के द्वारा किया गया।समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम हैं। सभी ने जिला स्तरीय आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री घूरन सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री बाबूलाल राजवाड़े, पूर्व जनपद सदस्य श्री बाबूलाल राजवाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर, जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, पीटीआई एवं शिक्षकों के सहयोग से किया गया।
