भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने संसद में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को विकास को गति देने वाला और मध्यम वर्ग की क्षमता बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट में कर सुधार, विनिर्माण और तकनीक को प्राथमिकता दी गई है। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव कर नई कर व्यवस्था को अधिक आकर्षक बनाया गया है। 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर-मुक्त किया गया है। वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती 75 हजार रुपये तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये करना स्वागतयोग्य है।
उन्होंने बताया कि लिथियम-आयरन बैटरी सहित 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त होने से ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद सस्ते होंगे। राज्यों को बुनियादी ढांचे के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का 50 वर्षों के लिए ब्याज-मुक्त ऋण जारी रखना ऐतिहासिक निर्णय है।
छत्तीसगढ़ जैसे खनिज-सम्पन्न और जनजातीय बहुल राज्य के लिए बजट में कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर विशेष फोकस किया गया है।
बजट में समग्र समृद्धि का संकल्प – अखिलेश सोनी
भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है। यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है, जो सुधारों को नई गति देगा।
उन्होंने बताया कि नारियल, काजू और कोको उत्पादक किसानों को प्राथमिकता दी गई है तथा भारत विस्तार ऐप से किसानों को उनकी भाषा में जानकारी उपलब्ध होगी।
कृषि को डेटा और एआई से जोड़ेगा बजट – अनिल सिंह मेजर
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि भारत विस्तार योजना के तहत AI-इंटीग्रेटेड एडवाइजरी, उत्पादकता बढ़ाने और जोखिम कम करने पर जोर दिया गया है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण युवाओं के लिए एग्री-टेक रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
फिस्कल अनुशासन के साथ हाई ग्रोथ – हरपाल सिंह भामरा
भाजपा बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ने बजट को अनूठा बताते हुए कहा कि इसमें फिस्कल डेफिसिट घटाने, हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का संतुलन साधा गया है, जिससे भारत की वैश्विक भूमिका और सशक्त होगी।

सनराइज सेक्टर पर मजबूत फोकस – ललन प्रताप सिंह
पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल और हाई-टेक टूल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है।
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर भारत – विनोद हर्ष
जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि यह बजट भारत को जल्द से जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।
नारी शक्ति को आर्थिक स्तंभ – अरुणा सिंह
महामंत्री अरुणा सिंह ने कहा कि बजट 2026 में ‘नारी शक्ति’ को आर्थिक विकास का आधार बनाया गया है। 3 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, कार्यरत महिलाओं के लिए हॉस्टल और शिशु गृह हेतु विशेष अनुदान सराहनीय है।
युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल और उद्यमिता – अम्बिकेश केशरी
पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी ने कहा कि युवाओं को ‘अमृत पीढ़ी’ के रूप में संबोधित करते हुए बजट में
1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप
₹5000 मासिक भत्ता
₹10 लाख तक शिक्षा ऋण पर 3% ब्याज छूट
मुद्रा ‘तरुण’ श्रेणी की सीमा ₹20 लाख
जैसे प्रावधान किए गए हैं।
भारत को वैश्विक हब बनाने की दिशा – संतोष दास
प्रदेश मीडिया प्रवक्ता संतोष दास ने कहा कि ‘बायोफार्मा शक्ति’ परियोजना और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भारत के औद्योगिक भविष्य की मजबूत नींव है।

विकसित भारत की यात्रा को गति – रुपेश दुबे
जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-स्पीड रेल, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे विकसित भारत की यात्रा और तेज होगी।
