ग्राम पंचायत बेगारीडाड व कंदरई में सचिव-सरपंच के उपस्थिति में पंचायत चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरजपुर/24 सितंबर 2025/ ग्राम पंचायत बेगारीडाड व कंदरई में जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशन से महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ यूनिसेफ एवं एग्रिकोन फाउंडेशन के सहयोग से ’’पंचायत चलो अभियान’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें घर घर जाकर ग्राम वासियों से मिलकर पंचायत चलो अभियान के लिए बैठक में आने कहा गया।
इस आभियान में किशोर किशोरियों को किशोर सशक्तिकरण हेतु जागरूकता संबंधित जानकारी, जिसमें युवा वर्ग, किशोर वर्ग को यूनिसेफ द्वारा संचालित युवोदय सुरजपुर कार्यक्रम के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा, लिंग आधारित हिंसा (बालिकाओ से छेड़छाड़, भेदभाव आदि), पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, शोषण, नशामुक्ति अभियान आदि अधिनियमों के साथ जानकारी दी गई।
इस आयोजन का उद्देश्य आगामी अक्टूबर माह में होने वाले जीपीडीपी ग्राम पंचायत सभा में, यूनिसेफ और एग्रिकोन फाउंडेशन द्वारा किया गया कार्यों को जोड़ना है,

कार्यक्रम का आयोजन उपसरपंच श्रीमती सुनैना जायसवाल, रोज़गार सहायक श्री बैजनाथ सिंह, शासकीय माध्यमिक शाला गोविंद प्रसाद तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता जायसवाल के सहयोग व यूनिसेफ से ज़िला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ओड़गी ब्लॉक समन्वयक श्री धनराज जगते, की उपस्थिति में समस्त किशोर किशोरिया और युवाओं का समूह बैठक का आयोजन किया गया।
शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों को जागरूकता संबंधी विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जीपीडीपी में निम्न विषयों पर चर्चा कर अगले ग्राम पंचायत में सम्मिलित करने के सुझाव दिया गया हैं।
जीपीडीपी में बाल विवाह पर जागरूकता अभियान। रैली निकालकर जागरूक करने की बात कही गई।
 जीपीडीपी ग्राम युवोदय हेतु स्वयंसेवक का निर्माण के संबंध में चर्चा।


वीएलसी क्लब हेतु जानकारी दी गई और उनके लिए ग्राम पंचायत की तरफ से बैठने का एक स्थान दिया जाए।
किशोर वर्ग हेतु पढ़ाई का कोना,रूप नही गुण, जैसे विषयों पर चर्चा किया गया।
वॉलिंटियर्स का डाटा लिया गया।
सकारात्मक एवं जोश पूर्ण प्रतिक्रिया सभी के द्वारा दिया गया। अंत में सकारात्मक कार्य करने हेतु सरपंच के संबोधन के साथ सभा का समापन हुआ किशोर सशक्तिकरण के बैनर के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *